Saturday, January 2, 2016

मेरी हिमाचल यात्रा (दूसरा दिन, मकलॉड गंज और वाटर फाल की यात्रा)


अगली सुबह उठ कर हमलोग नित्य क्रिया से निवृत हुए और स्नान-ध्यान के बाद तैयार होकर जलपान के लिए पुनः बाजार का रुख किया. जलपान में हमें पराठा और दही मिला. उसके बाद मकलॉड गंज जाने को तैयार हुए और बस पकड़ने के लिए वही नजदीक एक चौक पर खड़े हो गए. थोड़ी देर में ही हमें हमरे गंतब्य को ले जाने वाली बस आ गयी. हम सभी उस पर सवार हो गए. इस समय हमलोग एक नयी उर्जा, नया उमंग महशुश कर रहे थे. हमारी बस पहाड़ के घुमावदार रस्ते से होते हुए ऊपर पहाड़ पर चढाने लगी.

यहाँ मैं आपको यह बता दूं की मकलॉड गंज, धर्मशाला जिले में स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो पहाड़ों की चोटी पर बसा हुआ है. यह मुख्यत बौध धर्मगुरु दलाई लामा का निवास स्थान होने के कारण प्रसिद्ध है. यहाँ एक बौद्ध मंदिर भी है. यहाँ आपको तिब्बती लोग बहुतायत में देखने को मिलेंगे और यहाँ के बाजार में भी तिब्बती और बौद्ध धर्म से जुड़े वस्तुओं की भरमार देखने को मिलेगी.

लगभग आधे घंटे की बस यात्रा के दौरान नयनाभिराम दृश्यों को देखते हुए हम अब मकलॉड गंज बस अड्डे पहुँच चुके थे. सबसे पहले हमने बौद्ध मंदिर जाने की सोची. बाजार होते हुए हम मंदिर पहुंचे, बहुत ही स्वच्छ वातावरण था, वहां की अभूतपूर्व शान्ति ने हमारा मन मोह लिया. भगवान बुद्ध एवं अन्य भद्रजनों की प्रतिमाएं देखकर शरीर रोमांचित हो रहा था. वहीं पूज्य दलाई लामा का निवास स्थल, जो अपने आप में बौद्ध धर्मावलम्बियों के लिए तीर्थस्थल से कम् नहीं है, एक सुखद आश्चर्य से कम नहीं था. धुंध और कोहरे पहाड़ी दृश्यों को पल-पल बदल कर एक अलग ही अनुभव दे रहे थे.

उसके बाद हमने भागसूनाग मंदिर जो कि एक शिव मंदिर है और उसी रस्ते में थोड़ी और आगे स्थित भाग्सू झड़ने जाने का मन बनाया. ऑटो स्टैंड से हमने भागसूनाग मंदिर जाने के लिए ऑटो लिया. वहां पहुंचकर हमने भगवान् शिव का दर्शन किया. अब तक बूंदा-बांदी फिर से शुरू हो चुकी थी. यहाँ पर एक तरन-ताल भी था. समय तो सुबह का ही था परन्तु ठंढ बहुत बढ़ चुकी थी. थोडा समय यहाँ रुकने के बाद हम आगे की ओर बढ़ चले. भागसू झड़ने की तरफ जाने वाले रास्ता हमें पैदल ही तय करना था क्योंकि वहां कोई भी गाड़ी नहीं जा सकता थी. धीरे-धीरे हम उस पहाड़ी रस्ते पर आगे बढ़ने लगे. रस्ते बहुत ही संकड़ा था, उसके एक तरफ पहाड़ तो दूसरी तरफ गहरी खाई थी. झड़ने का पानी निचे एक पतली धारा के रूप में प्रवाहित हो रहा था. बिच-बिच में कोहरे का आना जाना भी लगा हुआ था.

 

बड़ी सावधानी के साथ हम टेढ़े-मेढ़े रस्ते पर चलते हुए झड़ने के पास पहुंचे. यहाँ का नजारा बहुत ही लुभावना था. कुछ लोग झड़ने में जलक्रीडा कर रहे थे. हमने वहा थोड़ी देर समाय गुजारा. कुछ याद स्वरुप तस्वीरें ली फिर वापस चल पड़े. अब तक हम सभी बहुत ही थक चुके थे.
 
मकलॉड गंज वापस लौट बाजार से हम सबने कुछ खरीददारी की. किसी ने शाल, किसी ने थैला, मैंने पीतल की एक प्रतिमा खरीदी. अब हम वापस होटल लौटना चाहते थे. बस स्टैंड आने पर पता चला अभी निचे जाने के लिए बस जाने में देरी है. थोरी दुरी पर हमें एक चर्च दिखा. हमने वो देखने का निश्चय किया और सोचा वही से बस ले लेंगे. चर्च पुराना था. यह एक पुरानी इमारत थी जो बहुत बड़ी तो नहीं पर आकर्षक जरुर थी. उसका स्थापत्या कला मुझे बहुत पसंद आया. चर्च के पिछले हिस्से में जेम्स ब्रूस (viceroy and governor general of India) का कब्र था. 

जब हम यहाँ से चलने को हुए तो तेज बारिश शुरू हो गयी, जिस कारण हमे वही बने एक बस पड़ाव में ठहरना पड़ा. लगभग आधे घंटे के बाद एक बस आ गयी, हम सभी उसपर सवार हो होटल की ओर चल पड़े. जब हम होटल के पास पहुंचे तब  भी बारिश वैसी ही तेज हो रही थी. बस से उतारकर हम सड़क के दूसरी ओर स्थित एक चाय दूकान पर गए. वहां रूककर हम सभी ने चाय पी और हल्का नास्ता किया, तब जाकर थोरी ठंढ कम हुई. अब बारिश भी कम हो चली थी, हम सब होटल आकर विश्राम करने लगे.

विरह वेदना



आश हम लगवले बानी, पिया परदेशिया से
जाने कब अईन्हे, उ दूर विदेशवा से
लइहें कउनो सौतिन, की कउनो उपहारवा
सोची-सोची, मनवा तरपेला हो रामा।

कौना जनमवा में, पाप हम कैईनी
अपना बालम जी के, विदेश हम पठइनी
एक बार आ जास त, फेर ना जाई देहेब
केशुवन के जाल में, फंसा के रख लिहब ।

नैनं के तीर से, बच नाही पइहें,
छन-छन पाव के घुंघरू बजायेब,
नाची-नाची, उनकर मन बहलायेब,
पर सखी, जाये नाही देहेब फेरु उनका के विदेशवा हो रामा,
चाहे करे के परे कौनो जतनवा हो रामा।
                          
मंदिर जायेब, मस्जिद जायेब,
गिरिजाघर और गुरूद्वारे जायेब,
सब दरवाजवा प, अलख जगायेब,
माथा अपन पटकत-पटकत जानी देइ देहब,
पर भगवान जी से एकेगो आशीष हम लिहब,
जब तक जीई हम उ रहस हमरा पास,
हमरो त अर्थिय उठे उनके हाथ........
हमरो त अर्थिय उठे उनके हाथ........

निरज कुमार सिंह
छपरा

Thursday, February 26, 2015

क्यों कुछ आकाशगंगा युवावस्था में ही मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं? (Why some galaxies die young?)

एक अध्ययन से पता चला है कि, कुछ आकाशगंगा युवावस्था में मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं क्योंकि वे नए सितारों के बनने के लिए आवश्यक गैस जल्द ही अपने अन्दर से निष्कासित कर  देते हैं। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालय से खगोल विज्ञानी आइवी वाँग का कहना है कि, आकाशगंगा मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं, पहले 'नीले' आकाशगंगा जो अभी भी सक्रिय रूप से नए सितारों को बना रहे हैं और दुसरे 'लाल' आकाशगंगा जिन्होंने बढ़ना बंद कर दिया है।

ज्यादातर (अधिकांश) आकाशगंगा नीले से लाल यानि की मृत आकाशगंगा में परिवर्तित (transition) होने में दो अरब साल या उससे अधिक का समय लेते है, परन्तु कुछ एक अरब साल से भी कम समय में परिवर्तित हो जाते हैं, और ये अंतरिक्षीय दृष्टि (in cosmic terms) से बहुत ही युवा अवस्था है।

पहली बार शोधकर्ताओं ने चार आकाशगंगाओं, प्रत्येक संक्रमण के अलग-अलग स्तर पर थे, जिनमें सितारों के निर्माण प्रक्रिया बंद होने की कागाड़ पर थी, का सफलता के साथ अध्ययन किया। निष्कर्षों से पता चला है कि वे आकाशगंगाएँ जो अपने निर्माण प्रक्रिया के अंत में पहुँच गयी हैं, उन्होंने अपना ज्यादातर गैस निष्कासित कर दिया हैं।

यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्यों गैसों को निष्कासित किया जा रहा है। " सुश्री वोंग ने एक संभावना यह व्यक्त की है कि आकाशगंगा की ही विशालकाय ब्लैक होल के द्वारा इसे बाहर की तरफ फेंक (उड़ा) दिया जा रहा है," सुश्री वोंग का उल्लेख किया। दूसरी संभावना ये है कि गैसों को पड़ोसी आकाशगंगा द्वारा अपनी तरफ खिंच लिआ जा रहा है।

(अध्ययन रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी की पत्रिका  Monthly Notices  में प्रकाशित हुआ है। - आईएएनएस)

मूलशब्द(Keyword): आकाशगंगा(Galaxy), खगोल भौतिकी (Astrophysics)

Sunday, January 4, 2015

मेरी हिमाचल यात्रा (पहला दिन)

बहुत दिनों से हिमाचल प्रदेश के किसी शहर को देखने की इच्छा हो रही थी परन्तु किसी न किसी कारण वश ऐसा नहीं हो पा रहा था । M.Tech. के तीसरे सेमेस्टर की शुरुआत में आचानक हम चार दोस्तों ने हिमाचल राज्य के एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धर्मशाला जाने का निश्चय किया। तय समयानुसार हम सभी पंजाब के संगरूर जिले के लौंगोवाल गॉव में स्थित अपने कॉलेज से सुबह- सुबह बस द्वारा यात्रा आरंभ की।










लौंगोवाल से संगरूर, लुधियाना, होशियारपुर होते हुए लगभग अंधेरा होने के बाद हम धर्मशाला पहुँचे। इस शहर ने सर्द मौसम और तेज बारिश के साथ हमारा स्वागत किया। बस से उतरने के बाद भींगते-भींगते हम सब रात्रि विश्राम के लिये सस्ते सुविधाजनक होटल की तालाश में जुट गये। थोड़ी देर की तालाश के बाद हमें अपना मनचाहा कमरा किराए पर मिल गया। तब तक हम सभी पूरी तरह भींग चुक थे। अब तय हुआ कि थोड़ी देर के विश्राम के बाद हम सब रात्रि का भोजन करने के लिये बाजार जायेंगे।











 जब हम खाना खाने के लिये बाहर निकले तो बारिश थम चुकी थी और मंद-मंद हवाओं ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। एक मध्यम दर्जे के होटल में जाकर हमने खाना खाया, यह होटल देखने में तो बहुत ही छोटा था पर खाना बहुत ही स्वादिष्ट एवम् किफायती था। उसके बाद हमलोग बाजार देखने चल पड़े। बाजार से लौटते-लौटते हमसब पर थकान हावी होने लगी थी, हमारा शरीर थक कर चूर हो चुका था। विछावन पर लेटते ही हमें गहरी नींद ने अपने आगोश में ले लिया.

Saturday, January 3, 2015

Impact of Pollution and Climate change on Bio-diversity

The drastic climate change due to pollution has trapped us in every way posing a question on our survival on this planet. The climate change has not only affected us but also threaten the bio-diversity. But again threat on biodiversity means a challenge for human beings to survive because we are directly linked with bio-diversities, the nature has provided to us. By undermining their condition, we cannot expect our route of life safe and smooth. The bio-diversities are an indispensable part for the survival of mankind. So it becomes mandatory to keep a check on their condition, and let them prosper with their required margin.
The climate change has caused and still causing the elimination of so many species, that are required to keep physical, chemical and biological phenomenon stable. Since industrialization and modernization we have spitted enormous amount of venomous wastes in the nature. Due to the severe and consistent pollution the climate change is going in tandem to cripple the condition of biodiversities in every aspect.

By changing the chemical and physical composition of the habitats of various species, we have left them with no option to survive. The balance of nature to sustain the life has been disturbed. As we gain everything from them, (even the stability of life giving processes) so there threats means human species cannot remain out of endangered list.

Friday, January 2, 2015

आओ अब सिंहनाद करें

याद करें उन वीरों को,
जिन्होंने झेले थे विष बुझे तीरों को,
हँसते-हँसते चढ गये शूली,
बिना झिझके, बिना सिसके,
उन बलिदानों को याद करें,
आओ अब सिंहनाद करें ।

देश खड़ा चौराहे पे,
माँग रहा जीवन का हक,
चलो सींच दें अपनी लहू से,
इस वसुंधरा के खलिहानों को,
बिना झिझके, बिना सिसके,
उन बलिदानों को याद करें,
आओ अब सिंहनाद करें ।

अडिग हिमालय की चोटी से,
महासमुंद्र की जलधारा तक,
आओ दुष्टों का सर्वनाश करें,
नवजीवन का प्रवाह करें,
बिना झिझके, बिना सिसके,
उन बलिदानों को याद करें,
आओ अब सिंहनाद करें ।

माँ भारती के पुत्र दौड़ चले हैं,
स्वर्ण सिंहासन इसके सजाने,
फड़क उठा है अंग-अंग,
जागृत भारत मचलने लगा है,
आओ गुँजा दे चराचर धरा को,
माता के जयकारों से,
बिना झिझके, बिना सिसके,
उन बलिदानों को याद करें,

आओ अब सिंहनाद करें ।

Saturday, December 6, 2014

याद


हमरा दुवारवा पे रहे एगो गछिया
ओहिमे भुलाइल रहे हमरो त दुनिया
ओहिसे त फल मिले अउर मिले छाया
अठमी में झूली सन ओहिपे झुलवा

आज जब देखतानी गछिया न लौके
खाली जमीनिया के देखि जिया तरपे
जैसे कौनो आपन पुरनिया से बिछर के

गछिया कटाइल की कटाइल हमार देहिया
एक-एक करीके झरे लागल पतवा
पतवा ह की, ह इ सम्बन्धवा
एहे लागटाते अब दुनिया के रितवा

रोज केहू आपन बिछरत इंहा बाटे
सांस लियाता पर जिए के ललक छुटताटे
बनत बनी मशीन, सुन ए सनेहिया
बुत बने के पहिलेके एहे ह कहनिया...

बुत बने के पहिलेके एहे ह कहनिया...