Sunday, January 4, 2015

मेरी हिमाचल यात्रा (पहला दिन)

बहुत दिनों से हिमाचल प्रदेश के किसी शहर को देखने की इच्छा हो रही थी परन्तु किसी न किसी कारण वश ऐसा नहीं हो पा रहा था । M.Tech. के तीसरे सेमेस्टर की शुरुआत में आचानक हम चार दोस्तों ने हिमाचल राज्य के एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धर्मशाला जाने का निश्चय किया। तय समयानुसार हम सभी पंजाब के संगरूर जिले के लौंगोवाल गॉव में स्थित अपने कॉलेज से सुबह- सुबह बस द्वारा यात्रा आरंभ की।










लौंगोवाल से संगरूर, लुधियाना, होशियारपुर होते हुए लगभग अंधेरा होने के बाद हम धर्मशाला पहुँचे। इस शहर ने सर्द मौसम और तेज बारिश के साथ हमारा स्वागत किया। बस से उतरने के बाद भींगते-भींगते हम सब रात्रि विश्राम के लिये सस्ते सुविधाजनक होटल की तालाश में जुट गये। थोड़ी देर की तालाश के बाद हमें अपना मनचाहा कमरा किराए पर मिल गया। तब तक हम सभी पूरी तरह भींग चुक थे। अब तय हुआ कि थोड़ी देर के विश्राम के बाद हम सब रात्रि का भोजन करने के लिये बाजार जायेंगे।











 जब हम खाना खाने के लिये बाहर निकले तो बारिश थम चुकी थी और मंद-मंद हवाओं ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। एक मध्यम दर्जे के होटल में जाकर हमने खाना खाया, यह होटल देखने में तो बहुत ही छोटा था पर खाना बहुत ही स्वादिष्ट एवम् किफायती था। उसके बाद हमलोग बाजार देखने चल पड़े। बाजार से लौटते-लौटते हमसब पर थकान हावी होने लगी थी, हमारा शरीर थक कर चूर हो चुका था। विछावन पर लेटते ही हमें गहरी नींद ने अपने आगोश में ले लिया.

Saturday, January 3, 2015

Impact of Pollution and Climate change on Bio-diversity

The drastic climate change due to pollution has trapped us in every way posing a question on our survival on this planet. The climate change has not only affected us but also threaten the bio-diversity. But again threat on biodiversity means a challenge for human beings to survive because we are directly linked with bio-diversities, the nature has provided to us. By undermining their condition, we cannot expect our route of life safe and smooth. The bio-diversities are an indispensable part for the survival of mankind. So it becomes mandatory to keep a check on their condition, and let them prosper with their required margin.
The climate change has caused and still causing the elimination of so many species, that are required to keep physical, chemical and biological phenomenon stable. Since industrialization and modernization we have spitted enormous amount of venomous wastes in the nature. Due to the severe and consistent pollution the climate change is going in tandem to cripple the condition of biodiversities in every aspect.

By changing the chemical and physical composition of the habitats of various species, we have left them with no option to survive. The balance of nature to sustain the life has been disturbed. As we gain everything from them, (even the stability of life giving processes) so there threats means human species cannot remain out of endangered list.

Friday, January 2, 2015

आओ अब सिंहनाद करें

याद करें उन वीरों को,
जिन्होंने झेले थे विष बुझे तीरों को,
हँसते-हँसते चढ गये शूली,
बिना झिझके, बिना सिसके,
उन बलिदानों को याद करें,
आओ अब सिंहनाद करें ।

देश खड़ा चौराहे पे,
माँग रहा जीवन का हक,
चलो सींच दें अपनी लहू से,
इस वसुंधरा के खलिहानों को,
बिना झिझके, बिना सिसके,
उन बलिदानों को याद करें,
आओ अब सिंहनाद करें ।

अडिग हिमालय की चोटी से,
महासमुंद्र की जलधारा तक,
आओ दुष्टों का सर्वनाश करें,
नवजीवन का प्रवाह करें,
बिना झिझके, बिना सिसके,
उन बलिदानों को याद करें,
आओ अब सिंहनाद करें ।

माँ भारती के पुत्र दौड़ चले हैं,
स्वर्ण सिंहासन इसके सजाने,
फड़क उठा है अंग-अंग,
जागृत भारत मचलने लगा है,
आओ गुँजा दे चराचर धरा को,
माता के जयकारों से,
बिना झिझके, बिना सिसके,
उन बलिदानों को याद करें,

आओ अब सिंहनाद करें ।

Saturday, December 6, 2014

याद


हमरा दुवारवा पे रहे एगो गछिया
ओहिमे भुलाइल रहे हमरो त दुनिया
ओहिसे त फल मिले अउर मिले छाया
अठमी में झूली सन ओहिपे झुलवा

आज जब देखतानी गछिया न लौके
खाली जमीनिया के देखि जिया तरपे
जैसे कौनो आपन पुरनिया से बिछर के

गछिया कटाइल की कटाइल हमार देहिया
एक-एक करीके झरे लागल पतवा
पतवा ह की, ह इ सम्बन्धवा
एहे लागटाते अब दुनिया के रितवा

रोज केहू आपन बिछरत इंहा बाटे
सांस लियाता पर जिए के ललक छुटताटे
बनत बनी मशीन, सुन ए सनेहिया
बुत बने के पहिलेके एहे ह कहनिया...

बुत बने के पहिलेके एहे ह कहनिया... 

Saturday, August 16, 2014

सन्नाटे का श्मशान

हम निकले हैं उस दौर से,
जब जनाजों को होड़ थी,
कोलाहल था पैर पसारे,
सन्नाटे बन गए थे जीवन स्तंभ ।

अगर आज मैं हिम्मत कर, अपने आस-पास निहारता हूँ,
कोलाहल को, और भी करीब आता पाता हूँ,
रिश्ते - नातों की डोर पकड़ के, जब कुछ दूर आगे जाता हूँ,
सन्नाटे की श्मशान में, खुद को अकेला पाता हूँ ।

फिर याद आता है, वो जनाजों का दौर,
वो हँसता है, मुस्कुराता है,
हमारे जनाजे बन जाने पर, ठहाके लगाता है,
आती है, एक आवाज दूर से,
“वो जनाजों का दौर था और आज हम खुद जनाजे बन गए हैं”


द्वारा -  निरज कुमार सिंह 

Monday, November 11, 2013

क्या चारो ओर अंधेरा है ?



मन में अंधेरा
तन में अंधेरा
प्यार में अंधेरा
तकरार में अंधेरा
विश्वास में अंधेरा
अंधविश्वास में अंधेरा
अंदर भी अंधेरा
बाहर भी अंधेरा
      क्या कोई उपाय नहीं है ? है
आओ पायें ज्ञान को
खोये हुए विश्वास को
समेटें उन बिखरते रिश्तों को
जिन्हें बनाये बरसों तक
फिर जी लें वो जिंदगी
अहा हँस कर, मुस्कुरा कर
पुरखों की यादों को सजाकर
बड़े-बूढों की पूजा कर
संस्कारों को अपनाकर
क्या अब भी अंधेरा है ?

द्वारा-निरज कुमार सिंह
(छपरा, बिहार)

Sunday, October 27, 2013

Eager wish with anonymous Anguish



Sometimes I feel Emptiness,
Sometimes I feel Joy,
Sometimes I feel Empowered,
Sometimes I feel Dismayed.

Hey God do something,
Send someone to extinguish ember of my Heart,
Free me from this tangled life,
Free me from the peril of this world and,
Give me, some hope to linger with toil.

So that, One day, I can solve the enigma of this world’s inlay,
One day I arise, awake like a tide of the see on the full moon,
And prevail like a thunderbolt in the darkness of eclipse,
To remove all the sorrows and evil thoughts and,
Fill the emptiness of this infinite world with unique eternal Joy.