राजभाषा हिन्दी विकास समिति, संत लौंगोवाल अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, लौंगोवाल-१४८१०६ (संगरूर), पंजाब के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सी. वी. रामन स्मृति व्याख्यान का आयोजन २६ फरवरी २०१०, दिन शुक्रवार, समय प्रातः ११:०० बजे किया गया, जिसके अन्तर्गत डॉ. सुबोध महंती ( वैज्ञानिक 'एफ', प्रकाशन , विज्ञान प्रसार, नोएडा- 20307, उ0प्र0-भारत ) जी द्वारा सर सी. वी. रामन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए “ विज्ञान और हम ” विषय पर व्याख्यान दिया गया । इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष / अनुभाग अधिकारी / कर्मचारी / संकाय सदस्य तथा छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।
No comments:
Post a Comment